Breaking News

भारतीय जनता पार्टी मंडल निवास में संगठनात्मक बदलाव, रामाधार विश्वकर्मा बने मंडल महामंत्री

Crimekillernews.com

क्राइम किलर न्यूज। सिंगरौली 

निवास। भारतीय जनता पार्टी मंडल निवास में संगठनात्मक बदलाव के तहत रामाधार विश्वकर्मा को मंडल महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। रामाधार पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तथा मंडल मंत्री रह चुके हैं और लंबे समय से पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।संगठन ने इस बार उन पर नए विश्वास के साथ महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें एक ऊर्जावान और युवा नेता के रूप में देखा जाता है, जिनसे मंडल संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रामाधार विश्वकर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है और विश्वास जताया है कि वे अपने अनुभव और उत्साह से संगठन को नई दिशा प्रदान करेंगे।

About pradeep patwa

Check Also

*तहसील साहू संग सूरजपुर का हुआ निर्वाचन ओमप्रकाश साहू बने तहसील अध्यक्ष*

Crimekillernews.com सूरजपुर , छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार एवं जिला साहू संघ सूरजपुर के …