Breaking News

*बाबा साहेब के विचार समानता, न्याय और मानवता की बात करते हैं।*

Crimekillernews.com

*भाजपा कर रही संविधान की आत्मा पर हमला- पंकज*

सीधी, 14 अप्रैल, 2025

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज सिंह ने कहा कि 14 अप्रैल को जब देश बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाता है, तो यह केवल एक महापुरुष के जन्म की स्मृति नहीं होती, यह हमारे संविधान,हमारे लोकतंत्र और हमारे अधिकारों की रक्षा का संकल्प भी होता है। आज जब भारत एक संकट के दौर से गुजर रहा है, तो अंबेडकर की विचारधारा पहले से कहीं ज्यादा प्रासंगिक हो गई है। उनका जीवन,उनका संघर्ष और उनके विचार आज के भारत के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश-स्तंभ हैं।

 

 

बाबा साहब अंबेडकर ने भारत को एक ऐसा संविधान दिया जो समता,स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व जैसे मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने देश को एक ऐसा ढांचा प्रदान किया,जिसमें हर नागरिक को बराबरी का अधिकार मिले,चाहे उसका धर्म,जाति,लिंग या वर्ग कोई भी हो। परन्तु आज वही संविधान खतरे में है।

 

भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह से संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया है,वह बेहद चिंताजनक है। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं, केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग विपक्ष को दबाने के लिए हो रहा है और न्यायपालिका पर भी राजनीतिक दबाव की आशंकाएं जताई जा रही हैं। यह उस लोकतंत्र की आत्मा को चोट पहुंचाता है, जिसे अंबेडकर ने अपने खून-पसीने से सींचा था।

About pradeep patwa

Check Also

*तहसील साहू संग सूरजपुर का हुआ निर्वाचन ओमप्रकाश साहू बने तहसील अध्यक्ष*

Crimekillernews.com सूरजपुर , छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार एवं जिला साहू संघ सूरजपुर के …