Breaking News

*हाईवे 43 पर प्रशासनिक निष्क्रियता, कलेक्टर के आदेशों की अनदेखी*

Crimekillernews.com

भूपेंद्र सिंह गंभीर

एमसीबी/मनेन्द्रगढ़:- एमसीबी कलेक्टर डॉ. राहुल वेंकट द्वारा दिए गए निर्देशों के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर सड़कों के किनारे अव्यवस्था बनी हुई है। कलेक्टर ने स्पष्ट आदेश दिए थे कि सड़क किनारे वाहनों को न खड़ा किया जाए और गैराज संचालक अपने परिसर में ही सुधार कार्य करें।

 

लेकिन ज़मीनी हकीकत इससे उलट नज़र आ रही है। हाईवे 43 पर अब भी बस, ट्रक और अन्य भारी वाहन सड़क किनारे खड़े दिखाई दे रहे हैं, जिससे जाम की स्थिति बनी हुई है। प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टर के आदेशों का पालन कराने में असफल साबित हो रहे हैं।

 

स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को इस समस्या से लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए लोगों ने जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की है। क्या कलेक्टर के आदेशों का पालन करवाने में प्रशासन सक्षम होगा या यह निर्देश सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह जाएंगे?

About pradeep patwa

Check Also

*तहसील साहू संग सूरजपुर का हुआ निर्वाचन ओमप्रकाश साहू बने तहसील अध्यक्ष*

Crimekillernews.com सूरजपुर , छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार एवं जिला साहू संघ सूरजपुर के …