Breaking News

*नागपुर हाईवे पुलिस चौकी की महज 500 मीटर की दूरी के चारों तरफ चल रहा है गांजा की बिक्री*

Crimekillernews.com

*सूत्र भाजपा नेता के संरक्षण फल फूल रहा है अवैध गांजे का व्यापार*

एमसीबी/नागपुर:- जानकारी अनुसार आपको बता दें की जिले के नागपुर उप तहसील एवं नागपुर हाईवे पुलिस चौकी के चारों तरफ 500 मीटर की दूरी में खुले आम गांजा का व्यापार किया जा रहा है किंतु सवाल यह उठ रहा है की पुलिसिया सूत्र इतने कमजोर पड़ जा रहें हैं की इस प्रकार खुले में गांजा का व्यापार किया जा रहा है और अभी तक पुलिस विभाग तक जानकारी नहीं पहुंच पा रही है।

*सांठगांठ बना अवैध व्यापार करने का जरिया।*

सूत्र के जानकारी अनुसार आपको बता दें की देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा पार्टी के कुछ नेताओं के करीबियों को खुले में गांजा के अवैध बिक्री करने का प्रोत्साहन मिला हुआ है चलने दो जो होगा देखा जायेगा तर्ज में अब तक किसी प्रकार की कार्यवाही न होना शासन प्रशासन के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा होता दिखाई पड़ता है।

 

*विशेष विचार:- अवैध रूप से नशीली पदार्थों का बिक्री कर तीव्र गति से बढ़ने की प्रतिभा गुनाह के रास्तों में ले जाती है।*

About pradeep patwa

Check Also

*तहसील साहू संग सूरजपुर का हुआ निर्वाचन ओमप्रकाश साहू बने तहसील अध्यक्ष*

Crimekillernews.com सूरजपुर , छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार एवं जिला साहू संघ सूरजपुर के …