Breaking News

*जिले में फोटो प्रदर्शनी से अटल जी के विराट व्यक्तित्व को दी गई श्रद्धांजलि*

Crimekillernews.com

*अटल निर्माण वर्ष” की घोषणा*

 

कोरिया, 25 दिसंबर 2024। सुशासन सप्ताह के समापन व भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशती के अवसर पर जिला प्रशासन कोरिया द्वारा जिला पंचायत के मंथन कक्ष में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का संदेश को सुना गया, जिसमें उन्होंने अटल जी को याद करते हुए उनकी जन्मशती को “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में मनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा, “अटल जी का विराट व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान ने भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।”

*फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन और श्रद्धांजलि*

विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े ने प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा, “अटल जी का जीवन प्रेरणा और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। उनकी दूरदृष्टि और नेतृत्व ने देश को एक सशक्त और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर किया। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।”

*कोरिया के विकास की नई योजनाएं*

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने जिले को 2047 तक विकसित जिला बनाने के लिए तैयार कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। कलेक्टर ने बताया कि पर्यटन विकास के लिए तीन जलप्रपातों को चिन्हित कर उनके विकास की योजना तैयार की गई है। होम स्टे जैसी योजनाओं को बढ़ावा देकर स्थानीय रोजगार के अवसर विकसित किए जाएंगे। कलेक्टर ने कहा कि जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने और महिलाओं की भागीदारी से जल शक्ति अभियान को सशक्त किया जाएगा, वहीं जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए विशेष योजनाएं लागू की जाएंगी।

*सुशासन का संदेश*

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने अपने संदेश में कहा, “सुशासन का उद्देश्य तभी पूरा होगा जब शासन की योजनाएं हर जरूरतमंद तक पहुंचें। हमें अटल जी की नीतियों और विचारों से प्रेरणा लेते हुए इस दिशा में कार्य करना होगा।”कार्यक्रम में डॉ. राजकुमार शर्मा ने अटल जी की कालजयी कविता “गीत नया गाता हूं” का भावपूर्ण पाठ किया। यह प्रस्तुति अटल जी के साहित्यिक पक्ष को सामने लाती है, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा का प्रमाण है।

*प्रदर्शनी के प्रति उत्साह*

यह फ़ोटो प्रदर्शनी दो दिनों तक जनता के लिए खुली रहेगी, जिसमें अटल जी के जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों और उपलब्धियों को दर्शाने वाली तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं।इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्व-सहायता समूह की महिलाएं और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। अटल जी के विचार और कृतित्व सभी के लिए प्रेरणा के स्त्रोत बने हुए हैं।

About pradeep patwa

Check Also

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने रायपुर में कला का प्रदर्शन किया

Crimekillernews.com रायपुर: राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर के 2024 बैच के …